RANCHI
झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरते हुए राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से भी निर्धारित समय सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सटीक और अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र को मजबूत बनाने की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।
मंत्री ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का दायित्व है कि वह समय पर अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा करे, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए। उन्होंने लोगों से अंतिम समय का इंतजार नहीं करने और निर्धारित अवधि के भीतर फॉर्म जमा करने का आग्रह किया।
‘मैंने फॉर्म भर दिया, क्या आपने भरा?’
शिल्पी नेहा तिर्की ने लोगों से सवाल किया, “मैंने अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भर दिया है, क्या आपने भरा?” उन्होंने कहा कि यदि किसी ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है तो वह बिना देरी किए यह प्रक्रिया पूरी करे। उन्होंने जानकारी दी कि फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने की अपील
मंत्री ने नागरिकों से अपने परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाता समय पर एन्यूमरेशन फॉर्म भरें, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बन सके।
