RANCHI
रेड सी इंटरनेशनल स्कूल, आज़ाद बस्ती ब्रांच 1 और रमज़ान कॉलोनी, कांटाटोली ब्रांच 2 रांची में 11 मई से 16 मई 2026 तक आयोजित छह दिवसीय समर कैंप सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। यह कैंप 4 से 16 वर्ष तक के सभी बच्चों, बाहरी बच्चों सहित, के लिए आयोजित किया गया था। प्रतिदिन दो घंटे चलने वाले इस कैंप में बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ सीखने का बेहतरीन अवसर मिला।
समर कैंप का आयोजन स्कूल की प्रिंसिपल सोनी सितारा केरकेट्टा एवं संरक्षक एम.एन. ज़ुबैरी के मार्गदर्शन में किया गया। इस पूरे आयोजन का कमान प्रधानाचार्या सोनी सितारा केरकेट्टा, अकादमिक इंचार्ज सना अनाम, कहकशां पैरवीन एक्टिविटीज इंचार्ज मिस सबा गुलनार आयशा वसीम, सरिता लकड़ा, रोजी परवीन सना आफरीन आरफा शाही फिजा अनवर, शाहीन, जैनब मैम, सिमरन, मोज़्ज़ामा, शिरीन नाज, सादिया, महवीश निदा, तमन्ना परवीन, सदफ इजाज़, इफत आफरीन, ताशकीन रहमान, सहमा रहमानी, अलमास मोईनुदीन डार,, चंदा अंजुम, किरण कुमारी, फरहत परवीन, आइशा जारीन, मन्नूवर ज़बिन, मेहर परवीन, सोहना निशा और मीधत फातिमा, रेनू मुंडा आदि ने पूरा सहयोग किया।

समर कैंप के दौरान बच्चों के लिए कई रोचक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने वर्कआउट सेशन, डांस परफॉर्मेंस, नेचर कोलाज मेकिंग, सैंड आर्ट, पौधारोपण, क्ले आर्ट, फायरलेस कुकिंग, साइंस एक्सपेरिमेंट्स और फन गेम्स में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास, टीमवर्क और प्रैक्टिकल सीखने की क्षमता में वृद्धि हुई तथा उन्होंने हर पल का भरपूर आनंद लिया।
समर कैंप के अंतिम दिन विशेष रूप से साइंस एक्सपेरिमेंट्स और गेम्स का आयोजन किया गया। बच्चों ने कई रोचक वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के आसान और दिलचस्प सिद्धांतों को समझा। इनमें शामिल थे। इसके इलावा आज रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप के आख़िरी दिन बच्चों के लिए मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों के मनोरंजन के लिए एक मिकी माउस राइड और चार अलग-अलग स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों में बच्चों के लिए कई तरह की चीज़ों का इंतज़ाम किया गया था। पहले स्टॉल पर कैंडीज़, दूसरे स्टॉल पर ज्वेलरी आइटम, तीसरे स्टॉल पर आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक, जबकि चौथे स्टॉल पर चना चाट रखा गया था। बच्चों ने मेले का खूब आनंद लिया और पूरे कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया। इन प्रयोगों ने बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाई और उन्हें सीखने के लिए प्रेरित किया।
कैंप में बड़ी संख्या में बच्चों के इलावा उनके अभिभावकों ने भाग लिया, कार्यक्रम को सफल बनाने में तनवीर अहमद और अली ज़ुबैरी के विशेष सहयोग और योगदान की सराहना की गई। समर कैंप के समापन पर रामज़ान कॉलोनी ब्रांच के सभी बच्चों को सहभागिता प्रमाण पत्र एवं छोटे-छोटे उपहार देकर सम्मानित किया गया। कैंप का अनुभव बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए अत्यंत सकारात्मक रहा तथा सभी ने कार्यक्रम की प्रशंसा की।
