दुमका: सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कॉलेजों में कुड़माली भाषा की पढ़ाई शुरू कराने की मांग

DUMKA

कुड़माली छात्र संगठन गोड्डा की ओर से सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका में कुड़माली भाषा की पढ़ाई शुरू कराने को लेकर SKMU दुमका के कुलपति प्रो. डॉ कुनुल कांदिर के अनुपस्थिति में उनके निजी सहायक श्रीमती शांतिलता किस्कू को ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर छात्रों ने कहा कि  कुड़माली भाषा झारखंड की द्वितीय राजभाषा है एवं भारत सरकार की नई शिक्षा नीति में अपनी मातृभाषा की पढ़ाई पर बल दिया गया है। वहीं संथाल परगना को छोड़कर झारखंड के अन्य सभी विश्वविद्यालय के अधीनस्थ महाविद्यालयों में कुड़माली की पढ़ाई भी हो रही है। इसलिए कुड़माली भाषा की पढ़ाई जल्द से जल्द शुरुआत करने का आग्रह किया गया। वहीं ज्ञापन सौंपने के दौरान उनके निजी सहायक ने कहा कि आपका आवेदन की कॉपी  ईमेल के माध्यम से आ गया है। जल्द ही आपलोगों की मांग को विश्विद्यालय कमिटी की बैठक में उठाया जाएगा। इसके उपरांत सकारात्मक पहल किया जायेगा। इस मौके पर छात्र संगठन के दशरथ महतो, सोनी कुमारी महतो, दिनेश कुमार महतो, गौतम कुमार महतो, लालजी महतो, सोनू कुमार महतो, श्रीधर कुमार महतो आदि छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *