RANCHI
रांची, 16 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Red C International School, Ranchi की Azad Basti और Ramzan Colony Branch में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। दोनों शाखाओं में स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण और विद्यार्थियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा विभिन्न रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
Azad Basti Branch में स्कूल की Principal Mrs. Soni Sitara Kerketta ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से देश के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को प्रदर्शित किया। पूरे स्कूल परिसर में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। Azad Basti Branch में समारोह का प्रमुख आकर्षण Inter-House Patriotic Song Competition रहा। इसमें Mercury, Venus, Mars और Jupiter House के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और देशप्रेम का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में Mercury House ने “वतन याद रहेगा”, Venus House ने “हिंदुस्तान हिंदुस्तान”, Jupiter House ने “तिरंगा” तथा Mars House ने “हिंदुस्तान हमारा है” गीत प्रस्तुत किया। शानदार प्रस्तुति के आधार पर Venus House को विजेता घोषित किया गया। विजेता Venus House की टीम में Alishba Ayub, Ruksha, Sofiya Quraishi, Zareen, Sara Taushif, Alafiya, Ibra, Aleena, Anabiya, Shaishta, Sana, Abish, Sahil और Misbahul शामिल रहे।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में Dr. Mohammad Kalam Warsi, Visharad in Vocal Classical, तथा Rizwan Ahmad, Chief Operating Officer, HIS, Kanke, Ranchi; Hons. in Classical Vocal; Director, Sur The Symphony Music Institute, Dhurwa, Ranchi शामिल रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की गायन प्रतिभा, सुर, ताल, प्रस्तुति और देशभक्ति की भावना के आधार पर मूल्यांकन किया।
वहीं Ramzan Colony Branch में भी स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विशेष रूप से Pre-Nursery के नन्हे बच्चों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। Ramzan Colony Branch में आयोजित Inter-House Patriotic Song Competition में चारों हाउस ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। Venus House ने “तिरंगा”, Mars House ने “मेरे देश मेरा फख्र”, Mercury House ने “मेरे देश की मिट्टी” और Jupiter House ने “तेरी मिट्टी” गीत प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए Mercury House ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि Mars House Runner-Up रहा।
समारोह के दौरान पहले आयोजित Arabic Dua Competition और Rhymes Competition में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ा और उन्हें आगे भी शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरणा मिली।
दोनों शाखाओं में कार्यक्रमों का आयोजन स्कूल प्रबंधन के मार्गदर्शन में किया गया। Azad Basti Branch में Principal Mrs. Soni Sitara Kerketta, Head Teacher Kehkashan Parween और Academic Incharge Sana अनाम, अली ज़ुबैरी और तनवीर अहमद के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वहीं Ramzan Colony Branch के कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रामज़ान कॉलोनी ब्रांच में पूरे कार्यक्रम का संचालन HOD सुश्री Kehkasha Parween के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं Ms. Ayesha Wasim, Saba Gulnar, Sarita Lakra, Afrin Khan, Shaheen Parween, Farheen Parween और Noor Fatimah के साथ Activity Incharge Ms. Fiza Anwar का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी शिक्षकों एवं स्टाफ के सामूहिक प्रयास से स्वतंत्रता दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
