राज्यसभा चुनाव को लेकर सूबे में बढ़ी सरगर्मी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले भूपेश बघेल और अजय शर्मा

Ranchi

झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस नेता अजय शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की।

बताया गया कि दोनों नेता झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान राज्यसभा चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

कांग्रेस नेतृत्व द्वारा राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर भूपेश बघेल और अजय शर्मा को झारखंड का पर्यवेक्षक बनाए जाने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में उनकी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हुई मुलाकात को चुनावी तैयारियों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है।

हालांकि, आधिकारिक रूप से इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया है। मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की रणनीति और समन्वय पर भी चर्चा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *