अखिल भारतीय वैश्य सभा की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर, हर 3 महीने में कार्यसमिति की बैठक

RANCHI

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज), झारखंड प्रदेश की बैठक रांची स्थित राज होटल में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व प्रधान संरक्षक राजकुमार गुप्ता और रामदास साहू ने किया। अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारी कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश शाह ने की, जबकि संचालन प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार बिनु ने किया।

बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे सदस्यों ने संगठन से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हर तीन महीने में आयोजित की जाएगी। साथ ही प्रदेश समिति के साथ-साथ जिला और प्रखंड स्तर की कमेटियों को भी मजबूत किया जाएगा।

बैठक में संगठन के सभी सक्रिय सदस्यों को इससे जोड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने पर जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए नियमित बैठक और सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय जरूरी है।

बैठक में रामदास साहू, राजकुमार गुप्ता, राजेश शाह, नंदकिशोर प्रसाद, विनय कुमार बिनु, बजरंग प्रसाद, सरवन प्रसाद, प्रमोद कुमार, वासुदेव प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद शेखर, देव प्रसाद, कृष्ण कुमार गुप्ता, सीताराम साहू, डॉ. नीरज गुप्ता, राजीव रंजन, कन्हाई प्रसाद, गोविंद साहू, ओम प्रकाश गुप्ता, आनंद प्रसाद नंदू, पप्पू कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता मुन्ना, मुकेश कुमार गुप्ता, उमेश प्रसाद, बृजेश प्रसाद, दामोदर प्रसाद, मुरली प्रसाद, सरवन कुमार गुप्ता, सुनील प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, हरदेव प्रसाद, नंदलाल प्रसाद, उमाशंकर प्रसाद, प्रेम कुमार गुप्ता, शिवनंदन साहू, इंदर साहू, संजय प्रसाद, संजय गुप्ता, डॉ. अर्चना गुप्ता, ललमनी देवी, उषा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, कंचन किशोर, कंचन गुप्ता और सविता गुप्ता समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *