RANCHI
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, के. रवि कुमार ने कहा कि, राज्य में बीएलओ द्वारा घर–घर जाकर लगभग 96% मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराने का कार्य ससमय किया गया है। वैसे मतदाता जो एएसडीडी सूची के हो सकते है अथवा वैसे मतदाता जो मतदान केंद्र क्षेत्र से दूर रहने के कारण अपना इन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं कर पाए हैं, अथवा किसी अन्य कारणवश, जिन्हें अभी तक इन्यूमरेशन फॉर्म प्राप्त नहीं हुआ हैं, वे ही शेष बचे हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य के सभी पात्र भारतीय मतदाताओं से अनुरोध किया है, कि 19 जुलाई तक अपने बीएलओ से संपर्क करते हुए अपना भरा हुआ एवं हस्ताक्षर किया हुआ इन्यूमरेशन फॉर्म वापस जमा कर दें। उन्होंने कहा कि राज्य में बीएलओ द्वारा घर–घर जाकर इन्यूमरेशन फॉर्म वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं तक उपलब्ध कराई गई है। अब बीएलओ, मतदाताओं द्वारा भरा हुआ एवं हस्ताक्षर किया हुआ इन्यूमरेशन फॉर्म वापस जमा करने का कार्य कर रहे हैं।
के. रवि कुमार ने कहा है कि 22 जुलाई को बीएलओ एवं बीएलए–2 की इन्यूमरेशन फेज के दौरान तीसरी एवं अंतिम बैठक सभी मतदान केंद्रों पर निर्धारित है। उक्त बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए–2 के साथ बीएलओ एएसडीडी सूची को अंतिम रूप देंगें। जिसका प्रकाशन 5 अगस्त को मतदाता सूची के ड्राफ्ट पब्लिकेशन के साथ किया जाएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए -2 से आग्रह किया है कि मतदाताओं द्वारा भरा हुआ एवं हस्ताक्षर किया हुआ इन्यूमरेशन फॉर्म 19 जुलाई तक संबंधित बीएलओ को वापस जमा करना सुनिश्चित करें जिससे एसआईआर के इन्यूमरेशन फेज से सम्बंधित अन्य कार्य जैसे इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन, मतदान केंद्र के मतदाताओं के अनुरूप रेशनलाईजेशन (एक परिवार/घर के मतदाता एक ही मतदान केंद्र पर मतदाता सूची में सूचीबद्ध हो), इन्यूमरेशन फॉर्म द्वारा मतदाताओं से प्राप्त जानकारियों का सत्यापन एवं एएसडीडी सूची का अंतिम प्रकाशन को ससमय पूरा किया जा सके। के. रवि कुमार ने कहा है कि वैसे मतदाता जिन्हें अभी भी इन्यूमरेशन फॉर्म नहीं प्राप्त हुआ है वे निम्न प्रकार से अपने बीएलओ से संपर्क कर अथवा ऑनलाइन माध्यम से अपना इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।
अपने BLO से संपर्क कर: मतदाता अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं, जो उन्हें इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे और मतदाता उसे भरकर एवं हस्ताक्षर कर तुरंत अपने बीएलओ को हाथों हाथ जमा करेंगें। वोटर हेल्पलाइन 1950 पर कॉल करें: इन्यूमरेशन फॉर्म से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी और सहायता के लिए समर्पित हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल किया जा सकता है।
ऑनलाइन इन्यूमरेशन फॉर्म भरें: अधिकतम सुविधा के लिए, नागरिक आधिकारिक वोटर्स सर्विस पोर्टल (voters.eci.gov.in) पर जाकर या अपने एंड्रॉइड/iOS डिवाइस पर ECINET ऐप डाउनलोड करके, इन्यूमरेशन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।
ECINET के माध्यम से इन्यूमरेशन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया नीचे बिंदुओं में दी गई है:
1. ECINET के ऐप को ओपन कर वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म वाले मेनू को क्लिक करें।
2. SIR 2026 फिल इन्यूमरेशन फॉर्म ऑनलाइन पर क्लिक करें।
3. अपने फोन नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करे।
4. अपना मतदाता पहचान पत्र का क्रमांक दर्ज कर अपने राज्य का चयन करें।
5. आपका पहले से आंशिक रूप से भरा हुआ इन्यूमरेशन फॉर्म दिखेगा।
6. इसमें अन्य सभी वांछित जानकारियों को भरें एवं अपने फोटो को अपडेट करें।
7. अंत में अपने आधार नंबर पर ओटीपी के माध्यम से ई साइन कर इसे सत्यापित करें।
8. इसके उपरांत आपके मतदाता पहचान पत्र से लिंक किए गए मोबाइल नंबर पर कंफर्मेशन मैसेज प्राप्त होगा।
वर्तमान मतदाता सूची के सभी मतदाता जो अपना ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा करेंगें उनका नाम 5 अगस्त को मतदाता सूची के ड्राफ्ट पब्लिकेशन में प्रकाशित होगा।
चुनाव आयोग का आदेश: 19 जुलाई तक BLO को जमा करें इन्यूमरेशन फॉर्म, 5 अगस्त को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
jharkhand-blo-enumeration-form-draft-voter-list-august-5
Jharkhand, BLO, EnumerationForm, VoterList, Election,