New Delhi/Ranchi
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 14 से 17 जुलाई तक आयोजित भारत टेक्स 2026 में झारखंड पवेलियन लगातार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां प्रदर्शित बांस से तैयार स्टील बोतल और मग को देश-विदेश से पहुंचे खरीदारों, उद्योग प्रतिनिधियों और आगंतुकों की खूब सराहना मिल रही है। आधुनिक तकनीक और पारंपरिक बांस शिल्प के मेल से बने ये उत्पाद पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ टिकाऊ जीवनशैली का भी संदेश दे रहे हैं।
पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा स्थित अनजनेया बांस क्लस्टर द्वारा तैयार इन उत्पादों की डिजाइन, गुणवत्ता और उपयोगिता लोगों को खास तौर पर पसंद आ रही है। बांस और स्टेनलेस स्टील से बनी बोतल गर्म और ठंडे पेय का तापमान करीब 12 से 14 घंटे तक बनाए रखती है। वहीं बांस, स्टेनलेस स्टील और फूड-ग्रेड प्लास्टिक से तैयार मग 3 से 4 घंटे तक पेय का तापमान सुरक्षित रखने में सक्षम है।
लोकल से ग्लोबल तक पहुंच रहे झारखंड के उत्पाद
भारत टेक्स 2026 के जरिए झारखंड अपने ‘लोकल टू ग्लोबल’ अभियान को नई मजबूती दे रहा है। तसर सिल्क, जीआई टैग उत्पाद, हस्तकरघा, हस्तशिल्प और बांस आधारित नवाचारों के जरिए राज्य वैश्विक बाजार में अपनी अलग पहचान बना रहा है। अनजनेया बांस क्लस्टर आधुनिक डिजाइन, लेजर कटिंग, लेजर एनग्रेविंग, सीएनसी राउटिंग और कस्टमाइज्ड तकनीक की मदद से अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्पाद तैयार कर रहा है। इससे स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को भी नए अवसर मिल रहे हैं।
निर्यात और निवेश के लिए खुल रहे नए रास्ते
भारत टेक्स 2026 में 130 से अधिक देशों के 6,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खरीदार और करीब 1.3 लाख व्यापारिक आगंतुक शामिल हो रहे हैं। ऐसे वैश्विक मंच पर झारखंड के एमएसएमई, हस्तशिल्प उत्पादों और स्थानीय उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ने का बड़ा अवसर मिल रहा है। इससे राज्य के उत्पादों के निर्यात, निवेश और नए कारोबारी संबंधों की संभावनाएं भी लगातार मजबूत हो रही हैं।
भारत टेक्स 2026 में झारखंड के बांस उत्पादों की धूम, स्टील बोतल और मग ने विदेशी खरीदारों का भी जीता भरोसा
jharkhand-bamboo-products-shine-at-bharat-tex-2026
Jharkhand, Bharat Tex 2026, Bamboo Products, Handicrafts, MSME,