Ranchi
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य की नवनियुक्त प्रभारी पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक तदाशा मिश्रा ने शिष्टाचार भेंट की।
पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री से यह उनकी पहली मुलाकात थी। इस दौरान मुख्यमंत्री और प्रभारी डीजीपी के बीच राज्य की कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन से जुड़ी प्राथमिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्य में पुलिसिंग को और सशक्त एवं संवेदनशील बनाने की दिशा में काम करने का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल रहा।
