Garhwa
गढ़वा के रंका में SIR फॉर्म भरने के दौरान कथित तौर पर ‘खर्चा-पानी’ मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने संबंधित महिला BLO को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामले को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो संबंधित कर्मी के खिलाफ बर्खास्तगी सहित विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
प्रशासन ने कहा कि सरकारी कार्य के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता या अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन के इस कदम को चुनाव संबंधी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में सख्त कार्रवाई माना जा रहा है।
