दिव्यानी लिंडा ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, सहयोग के लिए जताया आभार


RANCHI

 अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा और स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब के कोच अनवरूल हक उर्फ बबलू ने शनिवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने दिव्यानी के परिवार, खासकर उनके भाई के इलाज में मिले सहयोग और समय-समय पर दिए गए मार्गदर्शन के लिए मंत्री के प्रति आभार जताया।

मुलाकात के दौरान संजय सेठ ने दिव्यानी लिंडा की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि झारखंड की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।

कोच अनवरूल हक उर्फ बबलू ने भी ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की बेटियों को खेल के माध्यम से आगे बढ़ाने में मिले सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोत्साहन से महिला फुटबॉल को नई ऊर्जा मिलती है और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *