RANCHI
झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में लाभुकों को सम्मान राशि का भुगतान लगातार जारी है। पहले चरण के बाद अब दूसरे चरण का भुगतान भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस चरण में ईटकी प्रखंड और बड़गाईं अंचल की महिलाओं के बैंक खातों में अप्रैल से जून 2026 तक की तीन महीने की सम्मान राशि (₹7,500) डीबीटी के माध्यम से भेजी गई।
दूसरे चरण में ईटकी प्रखंड के 10,327 और बड़गाईं अंचल के 10,204 लाभुकों को कुल ₹15 करोड़ 39 लाख 82 हजार 500 की राशि आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए हस्तांतरित की गई।
इससे पहले पहले चरण में रांची जिले के 3 लाख 66 हजार 664 लाभुकों के बैंक खातों में अप्रैल से जून 2026 तक की तीन माह की सम्मान राशि के रूप में ₹274 करोड़ 99 लाख 80 हजार भेजे जा चुके हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि योजना के तहत पात्र महिलाओं तक समय पर आर्थिक सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया लगातार जारी है।
