CENTRAL DESK
अमेरिका ने भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और उसके कथित गिरोह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) के USAO Central District of California के अनुसार, भगवानपुरिया के नेतृत्व वाले नेटवर्क पर हत्या की सुपारी, ड्रग्स तस्करी, अपहरण, रंगदारी, हथियारों की तस्करी और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध चलाने के आरोप हैं।
अमेरिकी अभियोग के अनुसार, भारत में कैद भगवानपुरिया ने अपना अलग अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क खड़ा किया, जिसके सदस्य अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तक फैले हुए बताए गए हैं। अभियोग में दावा किया गया है कि इस नेटवर्क के दुनिया भर में 1,000 से अधिक और केवल अमेरिका में 100 से अधिक सदस्य एवं सहयोगी सक्रिय थे।
जांच एजेंसियों का आरोप है कि गिरोह ने ड्रग्स तस्करी, हथियारों की सप्लाई और रंगदारी के जरिए अपने नेटवर्क को मजबूत किया। अमेरिका में रहने वाले लोगों को धमकाने, झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने और भ्रष्ट अधिकारियों की मदद से दबाव बनाने जैसे आरोप भी चार्जशीट में शामिल हैं।
अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) के यूएस अटॉर्नी ऑफिस, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया ने दावा किया है कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया भारत की जेल में बंद रहने के बावजूद अपना अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क संचालित कर रहा है। DOJ के अनुसार, उसका गिरोह भारत में मुख्यालय वाला एक ट्रांसनेशनल क्रिमिनल ऑर्गेनाइजेशन (TCO) है, जिसके सदस्य अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तक फैले हैं। एजेंसी का आरोप है कि यह नेटवर्क हत्या की सुपारी, ड्रग तस्करी, अपहरण, रंगदारी, हथियारों की तस्करी और अन्य संगठित अपराधों में शामिल रहा है। अमेरिकी अभियोग में यह भी आरोप लगाया गया है कि गिरोह ने भारत में कुछ भ्रष्ट पुलिसकर्मियों और सरकारी अधिकारियों की मदद से झूठे आपराधिक मामलों का डर दिखाकर विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों से उगाही की कोशिश की। हालांकि, यह स्पष्ट करना जरूरी है कि ये DOJ के आरोप हैं और अमेरिकी कानून के तहत अदालत में दोष सिद्ध होने तक इन्हें केवल आरोप ही माना जाएगा।
हालांकि, इस मामले में भारतीय एजेंसियों या असम सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
स्रोत : DOJ – USAO Central District of California
www.justice.gov/usao-cdca/pr/international-crackdown-india-based-organized-crime-gangs-results-24-arrests-us-canada
