अब्दुर रज़्ज़ाक़ अंसारी कैंसर हॉस्पिटल राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए इम्पैनल्ड


पात्र लाभार्थियों को मिलेगा उन्नत कैंसर जांच व उपचार का कैशलेस लाभ


RANCHI


HCG अब्दुर रज़्ज़ाक़ अंसारी कैंसर हॉस्पिटल, रांची को झारखंड राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत इम्पैनल्ड कर लिया गया है। इसके बाद योजना के पात्र लाभार्थी अब अस्पताल में उन्नत और समग्र कैंसर जांच एवं उपचार सेवाओं का कैशलेस लाभ उठा सकेंगे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह इम्पैनलमेंट सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और मरीज-केंद्रित कैंसर देखभाल को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। HCG नेटवर्क पिछले 30 वर्षों से कैंसर केयर में सक्रिय है और देशभर में 24 अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर संचालित करता है, जहां 400 से अधिक ऑन्कोलॉजिस्ट सेवाएं दे रहे हैं।

रांची स्थित HCG अब्दुर रज़्ज़ाक़ अंसारी कैंसर हॉस्पिटल में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी (Advanced Elekta Versa HD Radiotherapy), मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, हेड एंड नेक सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, पीडियाट्रिक (बाल) ऑन्कोलॉजी, क्रिटिकल केयर और डायग्नोस्टिक PET-CT जैसी समग्र सेवाएं उपलब्ध हैं।

अस्पताल सभी प्रमुख PSU, Insurance/TPA और सरकारी योजनाओं (आयुष्मान भारत / MGBUY) से भी संबद्ध है। अब राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थियों को कैंसर उपचार के लिए और अधिक सुविधा व आर्थिक राहत मिलेगी। अधिक जानकारी या सहायता के लिए इच्छुक लाभार्थी अस्पताल प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। HCG अब्दुर रज़्ज़ाक़ अंसारी कैंसर हॉस्पिटल NH-33, इरबा, रांची में स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *