HAZARIBAGH: हाईवा हादसे में महिला की मौत से आक्रोश, प्रदर्शन के दौरान घटनास्थल पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

HAZARIBAGH

बरवाडीह क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेतरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक हाईवा वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया।

हादसे से गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग शव को 14 मील के पास सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर बैठे। जाम के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार, संबंधित हाईवा वाहन बरवाडीह क्षेत्र में तेल बेचने आया था। तेल बेचकर लौटने के दौरान ही वाहन ने तेतरी देवी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों से बातचीत की। वे पीड़ित परिवार की मांगों को लेकर तटस्थ नजर आईं और हालात का जायजा लिया।

इधर, सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास जारी है। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम बना हुआ था और मुआवजे को लेकर प्रशासन व परिजनों के बीच बातचीत चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *