RANCHI
झारखंड सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने विभागीय प्रोन्नति समिति (DPC) की अनुशंसा के आधार पर झारखंड सूचना सेवा के 15 अधिकारियों को सहायक निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी से उप निदेशक पद पर नियमित प्रोन्नति देने की अधिसूचना जारी कर दी है।
जारी अधिसूचना के अनुसार सैयद राशिद अख्तर, जो वर्तमान में जनसंपर्क निदेशालय, रांची में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें उप निदेशक पद पर नियमित प्रोन्नति दी गई है। पदोन्नति के बाद भी वे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, खूंटी के अतिरिक्त प्रभार का दायित्व पूर्व की तरह निभाते रहेंगे।
विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में उर्वशी पाण्डेय, ईशा खण्डेलवाल, मो. शाहिद आलम, प्रभात शंकर, सुनील कुमार सिंह, बीरू प्रसाद कुशवाहा, रवि कुमार, पलटु महतो, अविनाश कुमार, राहुल कुमार भारती, पंचानन उरांव, शिवनंदन बड़ाईक, रोहित कुमार तथा सुनिता धान सहित कुल 15 अधिकारियों को भी उप निदेशक पद पर नियमित प्रोन्नति प्रदान की गई है। कई अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन स्थल पर ही पदोन्नत करते हुए अतिरिक्त प्रभार भी यथावत रखा गया है।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने यह अधिसूचना 24 जुलाई 2026 को जारी की है। विभाग का कहना है कि पदोन्नति से प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी तथा सुचारु ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।
