खौफनाक वारदात: कोरबा में पत्नी का कटा सिर डिग्गी में रख गांव में घूमता रहा पति, इलाके में फैला हड़कंप



Korba

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने मामूली पारिवारिक विवाद के बाद अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात जिले से करीब 15 किलोमीटर दूर बुंदेली गांव में हुई।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद उसने कटे हुए सिर को एक प्लास्टिक के बोरे में भर लिया।

कटे सिर के साथ गांव में घूमता रहा आरोपी

आरोपी सालिक राम यादव यहीं नहीं रुका, बल्कि वह बोरे में सिर लेकर गांव के बीच पहुंचा। वहां उसने बोरे से सिर बाहर निकाला और बाल पकड़कर लोगों के सामने लहराते हुए उन्हें डराने-धमकाने लगा।

इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने इस भयावह घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पोल्ट्री फार्म के पास रुका, जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी गांव के ही कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म के पास कुछ देर के लिए रुका। बताया जा रहा है कि वह इसी फार्म में काम करता था और अपने परिवार के साथ वहीं रहता था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। कोरबा के एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी मिली है, लेकिन पूरे मामले की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है या नहीं, लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *