WEF 2026: हेमंत सोरेन ने तय की दावोस रणनीति, झारखंड की मजबूत मौजूदगी में निवेश व विकास का रोडमैप तय

WEF 2026 से पहले केंद्र के साथ समन्वय, खनिज से लेकर EV और ग्रीन एनर्जी पर फोकस

Switzerland

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 की तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार के साथ समन्वय की दिशा में अहम कदम उठाया है। “One India, One Vision” के संदेश के साथ सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में हिस्सा लिया, जिसमें WEF 2026 की समग्र तैयारियों और रणनीति की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने #JharkhandAtDavos की तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि दावोस में झारखंड राज्य अपनी औद्योगिक और निवेश क्षमताओं को राष्ट्रीय दृष्टि के अनुरूप वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगा।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड दावोस में क्रिटिकल मिनरल्स और माइनिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग, EV और ऑटोमोबाइल सेक्टर, सुपरफूड्स और फूड प्रोसेसिंग, फॉरेस्ट और बायो-इकोनॉमी, एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी ट्रांजिशन, पर्यटन और टेक्सटाइल्स जैसे क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को प्रमुखता से सामने रखेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि झारखंड की यह प्रस्तुति केंद्र सरकार के विज़न और उद्देश्यों के साथ पूरी तरह से समन्वित होगी, ताकि राज्य को ग्लोबल इन्वेस्टमेंट मैप पर एक मजबूत और भरोसेमंद डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया जा सके।

सरकार का मानना है कि WEF 2026 झारखंड के लिए निवेश, रोजगार और सतत विकास के नए रास्ते खोलने का बड़ा अवसर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *