दिल्ली में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक में शामिल हुईं Ex MLA अंबा प्रसाद, प बंगाल में पार्टी को मजबूत करने पर मंथन



Hazaribagh/Ramgarh

पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में पश्चिम बंगाल कांग्रेस संगठन को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक में भाग लिया। बैठक में राज्य में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता AICC के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने की। इस दौरान पश्चिम बंगाल के प्रभारी प्रकाश जोशी, पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (WBPCC) के अध्यक्ष शुभंकर सरकार सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए।

बैठक में अंबा प्रसाद ने संगठन को जन-जन तक पहुंचाने, जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका को और मजबूत करने तथा जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और यही पार्टी को नई ऊर्जा देने के साथ जनता का विश्वास भी और मजबूत करेगा।

इस अवसर पर संगठन विभाग के प्रभारी चल्ला वंशी चंद रेड्डी, संगठन सचिव नेट्टा डिसूजा, नवीन शर्मा, कर्नाटक के सांसद सशिकांत सेंथिल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। अंबा प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता की आवाज उठाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा संगठन की मजबूती इसी दिशा में सबसे अहम कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *