PALAMU
औचक निरीक्षण में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने आज वात्सल्य धाम का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत कर उनकी दिनचर्या, जरूरतों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विशेष बच्चों के साथ समय बिताया, उनका मनोबल बढ़ाया और बेहतर देखभाल का भरोसा दिलाया।
बच्चों के बीच बांटी खुशियां, बढ़ाया उत्साह
आयुक्त ने बच्चों के साथ लूडो खेला और गर्मी को देखते हुए बिस्किट, फल, पेयजल (पानी की बोतल) और चप्पल सहित आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस पहल से बच्चों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने बाल संरक्षण पदाधिकारी मो. जिसान अहमद, अधीक्षक शिलवी शालवी और गृहपति राकेश कुमार से भोजन की गुणवत्ता, नियमितता और निर्धारित मेन्यू के पालन की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों को संतुलित और पौष्टिक आहार सुनिश्चित किया जाए।
स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर देते हुए उन्होंने नियमित मेडिकल जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों और थेरेपिस्ट की समय-समय पर सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा और बच्चों की देखभाल में संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।
इस के दौरान सामाजिक सुरक्षा के उपनिदेशक पीयूष भी उपस्थित रहे।
