NEET अभ्यर्थी मोदी सरकार को देते हैं केंद्र के सालाना शिक्षा बजट जितना पैसा : राहुल गांधी

NEW DELHI

संसद में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भारत का एजुकेशन सिस्टम गरीबों और मिडिल क्लास परिवारों के लिए पहुंच से बाहर होता जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा बजट में जितना पैसा खर्च करती है, लगभग उतना ही पैसा एक NEET परीक्षा के लिए छात्र और उनके परिवार सरकार को देते हैं। उन्होंने इसे देश के हर छात्र और उसके परिवार का अपमान बताया।

कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि देश के छात्र लगातार पेपर लीक, परीक्षाओं में देरी, भर्ती को लेकर अनिश्चितता, शिक्षा की बढ़ती लागत और बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने छात्रों से सीधे जुड़ने के लिए शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रव्यापी छात्र संपर्क अभियान शुरू किया है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस भारत के युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है और सड़कों से लेकर संसद तक उनकी आवाज उठाती रहेगी।

रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस का यह अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के छात्र आंदोलन को समर्थन के तौर पर भी देखा जा रहा है। कांग्रेस ने शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्रों के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में यह अभियान शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *