Ranchi
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महान स्वतंत्रता सेनानी अमर वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर के वंशज राम नंदन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इसे झारखंड राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की माटी के वीर सपूत और महान स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर-पीतांबर के वंशज राम नंदन सिंह के निधन का समाचार अत्यंत मर्माहत करने वाला है। उनका जाना राज्य के सामाजिक और ऐतिहासिक विरासत के लिए बड़ी क्षति है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
