हरभजन सिंह के BJP में जाते ही पंजाब में बवालव, घर के बाहर प्रदर्शन कर दीवारों पर लिखा ‘गद्दार’


JALANDHAR


जालंधर में भड़का विरोध, समर्थकों का उग्र प्रदर्शन
पंजाब के जालंधर में उस वक्त माहौल गरमा गया जब हरभजन सिंह के भाजपा में शामिल होने की खबर सामने आई। आम आदमी पार्टी (AAP) के समर्थक उनके घर के बाहर जमा हो गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने उनके घर की दीवारों पर “गद्दार” जैसे शब्द लिखकर नाराजगी जाहिर की। यह विरोध उस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बाद सामने आया है, जिसमें सात राज्यसभा सांसदों ने Aam Aadmi Party छोड़कर Bharatiya Janata Party का दामन थाम लिया।
इनमें राघव चड्ढा, संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, अशोक मित्तल और विक्रमजीत सिंह साहनी शामिल हैं। इस सामूहिक इस्तीफे ने पार्टी के भीतर चल रहे संकट को और गहरा कर दिया है।
‘2/3 सांसद BJP में जाएंगे’ राघव चड्ढा का बड़ा बयान
राघव चड्ढा ने हाल ही में कहा था कि राज्यसभा में AAP के लगभग दो-तिहाई सदस्य संवैधानिक प्रावधानों का उपयोग करते हुए भाजपा में शामिल होंगे। उनके इस बयान ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है और इसे AAP के लिए बड़े राजनीतिक झटके के रूप में देखा जा रहा है।
AAP के लिए बढ़ी मुश्किलें, केजरीवाल पर दबाव
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम अरविंद केजरीवाल की पार्टी के लिए बड़ा झटका है, खासकर दिल्ली और पंजाब जैसे अहम राज्यों में। राघव चड्ढा, जो कभी पार्टी के प्रमुख युवा चेहरों में गिने जाते थे, उनके पार्टी छोड़ने से संगठनात्मक मजबूती पर भी असर पड़ सकता है। ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन से उभरे चड्ढा का जाना AAP के लिए एक बड़ा राजनीतिक नुकसान माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *