Jamshedpur: राष्ट्रीय उपविजेता झारखंड सब जूनियर बॉयज़ टीम को 2 लाख का इनाम, BFI ने किया सम्मानित

केरल पब्लिक स्कूल कदमा में पुरस्कार वितरण, देहरादून नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन का मिला पुरस्कार

Jamshedpur


बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) की ओर से सब जूनियर झारखंड बॉयज़ बास्केटबॉल टीम को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन केरल पब्लिक स्कूल, कदमा परिसर में किया गया।

गौरतलब है कि झारखंड टीम ने देहरादून में आयोजित सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया था।

गरिमामय उपस्थिति में हुआ सम्मान समारोह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शरत चंद्र, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी मुख्तार आलम खान, अकादमिक डायरेक्टर लक्ष्मी आर तथा केरल पब्लिक स्कूल, कदमा की प्रिंसिपल शर्मिला मुखर्जी उपस्थित रहीं।

इस सम्मान समारोह का आयोजन झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा किया गया। मौके पर एसोसिएशन के सचिव जे. पी. सिंह, अध्यक्ष हरभजन सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगी स्टाफ मौजूद रहे।

इन खिलाड़ियों ने बढ़ाया झारखंड का मान

सब जूनियर झारखंड बॉयज़ टीम में शामिल खिलाड़ी,
ध्रुव मुखर्जी, प्रध्युम्न बैरवा, रिशव राज, रंजन मुर्मू (कप्तान), साहिल कुमार बोदरा, गणेश कर्मकार, रितेश मुर्मू, पिन्नू कुमार, अमन कुमार, हर्ष कुमार, प्रीतम कुमार और सौर्यजयन घोष—ने राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

टीम का मार्गदर्शन मुख्य कोच मोहम्मद आरिफ आफताब, सहायक कोच आदर्श कुमार और मैनेजर विशाल दास ने किया।

झारखंड में बास्केटबॉल के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता झारखंड में बास्केटबॉल के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है और राज्य में खेलों के विकास के लिए निरंतर सहयोग व बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *