Ranchi
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत 21 जून 2026 को रांची रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग किशोरी को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया गया। मंडलीय नन्हे फरिश्ते टीम, आरपीएफ पोस्ट रांची तथा सीआईबी/रांची की संयुक्त जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, सामान्य आरक्षण टिकट काउंटर के पास एक किशोरी संदिग्ध और घबराई हुई अवस्था में इधर-उधर घूमती नजर आई। पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान सरस्वती कुमारी (लगभग 15 वर्ष), पिता रूपेश ठाकुर, निवासी ग्राम बिजुवाही, पोस्ट एवं थाना सोनो, जिला जमुई (बिहार) के रूप में बताई। जांच में सामने आया कि वह बिना परिजनों को बताए रोजगार की तलाश में चेन्नई जाने के लिए घर से निकली थी।
बालिका की सुरक्षा और कल्याण को ध्यान में रखते हुए उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत चाइल्डलाइन, रांची की पर्यवेक्षक हीरावती को सुपुर्द कर दिया गया, ताकि आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में उपनिरीक्षक सुनीता तिर्की, सुशीला बराइक, महिला आरक्षक आशा टोप्पो, आरक्षक एस.पी. किरो, प्रधान आरक्षक संजय कुशवाहा और अपराध शाखा के छोटे कुमार सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
