Ranchi/Kolkata
पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने सोमवार को कोलकाता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव एवं सांसद के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान एआईसीसी महासचिव एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर, पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (WBPCC) के अध्यक्ष शुभंकर सरकार समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान अंबा प्रसाद ने के.सी. वेणुगोपाल और गुलाम अहमद मीर के साथ झारखंड की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास से जुड़े विषयों पर भी अपने विचार रखे और जनहित के सवालों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इसके अलावा विभिन्न राज्यों में कांग्रेस की भावी रणनीतियों, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और संगठनात्मक विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। नेताओं ने जनता के बीच पार्टी की पहुंच को और मजबूत करने तथा स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देने पर सहमति जताई।
