मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नेतरहाट आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों की मुलाकात


विधानसभा भ्रमण के दौरान छात्रों ने सीएम से की बातचीत, दी तस्वीर की भेंट

RANCHI

सीएम हेमंत सोरेन से गुरुवार को Jharkhand Vidhan Sabha स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में Netarhat Residential School, लातेहार के विद्यार्थियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। विधानसभा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान छात्र मुख्यमंत्री से मिले और उनसे विभिन्न विषयों पर परिचर्चा की।
इस दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ उत्साहपूर्वक बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी लीं। मुख्यमंत्री ने भी छात्रों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके अध्ययन, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से ही सपनों को साकार किया जा सकता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को उनकी तस्वीर भेंट कर आभार प्रकट किया। मुलाकात के दौरान छात्रों में काफी उत्साह देखा गया और उन्होंने विधानसभा भ्रमण को अपने लिए प्रेरणादायक अनुभव बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *