RANCHI
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) अभियान के तहत रांची जिले में मतदाता सूची के अद्यतन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। जिले के तमाड़, हटिया, कांके और मांडर विधानसभा क्षेत्रों में Enumeration Form का 100 प्रतिशत वितरण एवं संग्रहण पूरा कर लिया गया है। वहीं सिल्ली, खिजरी और रांची विधानसभा क्षेत्रों में भी यह कार्य लगभग शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में फॉर्म का डिजिटाइजेशन भी लगभग 100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।
29 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक जारी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, तमाड़ में 2,19,083 मतदाताओं के विरुद्ध 100 प्रतिशत फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। सिल्ली में 99.99 प्रतिशत, खिजरी में 99.98 प्रतिशत तथा रांची विधानसभा क्षेत्र में 99.99 प्रतिशत फॉर्म का वितरण पूरा किया जा चुका है। वहीं हटिया, कांके और मांडर विधानसभा क्षेत्रों में वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूरी तरह संपन्न हो गया है।
जिले में अभियान के तहत ASDD (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) श्रेणी के मतदाताओं की विधानसभा वार सूची भी तैयार कर ली गई है। इनमें रांची विधानसभा में सर्वाधिक 1,52,913 (38.73%) मतदाता इस श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं। इसके बाद हटिया में 1,84,726 (33.59%), कांके में 1,42,667 (28.38%), खिजरी में 89,256 (23.04%), मांडर में 63,743 (16.24%), तमाड़ में 32,071 (14.64%) और सिल्ली में 32,560 (14.26%) मतदाता ASDD सूची में शामिल किए गए हैं।
विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार, तमाड़ में 7,133 अनुपस्थित, 9,107 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 10,092 मृत, 4,246 पूर्व से पंजीकृत तथा 1,493 अन्य श्रेणी के मतदाता चिन्हित हुए हैं।
सिल्ली में 4,048 अनुपस्थित, 13,679 स्थानांतरित, 9,146 मृत, 4,938 पूर्व से पंजीकृत और 749 अन्य श्रेणी के मतदाता दर्ज किए गए हैं।
खिजरी में 38,855 अनुपस्थित, 25,348 स्थानांतरित, 14,286 मृत, 8,484 पूर्व से पंजीकृत और 2,283 अन्य श्रेणी के मतदाता चिन्हित किए गए हैं।
रांची विधानसभा में 1,16,093 अनुपस्थित, 15,663 स्थानांतरित, 12,516 मृत, 5,250 पूर्व से पंजीकृत तथा 3,391 अन्य श्रेणी के मतदाता सूचीबद्ध किए गए हैं।
हटिया में 1,31,530 अनुपस्थित, 26,724 स्थानांतरित, 17,142 मृत, 8,116 पूर्व से पंजीकृत और 1,214 अन्य श्रेणी के मतदाता चिन्हित हुए हैं।
कांके विधानसभा क्षेत्र में 83,705 अनुपस्थित, 30,330 स्थानांतरित, 18,269 मृत, 9,533 पूर्व से पंजीकृत तथा 830 अन्य श्रेणी के मतदाता दर्ज किए गए हैं।
वहीं मांडर विधानसभा क्षेत्र में 16,339 अनुपस्थित, 20,670 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 13,013 मृत, 13,302 पूर्व से पंजीकृत और 419 अन्य श्रेणी के मतदाता ASDD सूची में शामिल किए गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन सभी आंकड़ों का सत्यापन और मतदाता सूची के अंतिम अद्यतन की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
