Ranchi
झारखंड मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 12 मार्च 2026 (गुरुवार) को आयोजित की जाएगी। यह बैठक झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह बैठक अपराह्न 5:00 बजे से शुरू होगी। हालांकि यदि उसी दिन विधानसभा की कार्यवाही निर्धारित समय से आगे बढ़ती है, तो कैबिनेट बैठक विधानसभा की बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद आयोजित की जाएगी।
बताया गया है कि बैठक में राज्य सरकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और नीतिगत प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों को भी मंत्रिपरिषद की मंजूरी के लिए रखा जा सकता है।
झारखंड में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है, ऐसे में कैबिनेट की यह बैठक कई महत्वपूर्ण फैसलों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
