सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे बांका, मंत्री संजय यादव की माताजी को दी श्रद्धांजलि, इरफान सहित ये नेता रहे साथ


Banka (Bihar)

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज मंत्री संजय प्रसाद यादव की माताजी स्वर्गीय प्राणवती देवी के श्रद्धांजलि समारोह सह शांति भोज” में सम्मिलित हुए। बड़ी ढाका स्थित समारोह स्थल पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय प्राणवती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंत्री संजय प्रसाद यादव एवं उनके परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, मंत्री इरफान अंसारी सहित बिहार सरकार के कई विधायक, मंत्री और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय प्राणवती देवी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *