बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को बताए गए कैरियर विकल्प और अप्रेंटिस की प्रक्रिया

विद्यालय में आयोजित हुआ कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम, छात्रों को मिला भविष्य का मार्गदर्शन

JAMSHEDPUR

कबीर मेमोरियल उर्दू उच्च विद्यालय में सोमवार को बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके भविष्य और विभिन्न कैरियर विकल्पों के संबंध में सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के वाइस प्रेसिडेंट शाहनवाज़ आलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि यूनियन सदस्य अविनाश कुमार सिंह सम्मानित अतिथि रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को टिस्को अप्रेंटिस में प्रवेश की पूरी प्रक्रिया, आवश्यक योग्यता और चयन प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध कैरियर विकल्पों पर भी प्रकाश डाला।

इस कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के सचिव मतीनुल हक अंसारी के विशेष प्रयासों से संभव हो सका। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष अब्दुल अलीम, सलाहकार रिज़वान अहमद, ट्रस्ट सचिव जियाउल मोबीन अंसारी एवं प्रधानाध्यापक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक शिक्षक इरफान अहमद द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने इसे अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया और भविष्य को लेकर बेहतर दिशा मिलने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *