RANCHI
झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के सभी जिला अध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक रामगढ़ स्थित सनसाइन रिसोर्ट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने की।
बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से दो अहम प्रस्ताव पारित किए गए। पहला प्रस्ताव पूरे झारखंड में जोर-शोर से सदस्यता अभियान चलाने से संबंधित था, जबकि दूसरा प्रस्ताव आगामी 5 जनवरी को बूटी मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक आयोजित करने को लेकर पारित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि आगामी दिनों में पार्टी को जमीनी स्तर पर और सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने जिला अध्यक्षों से सदस्यता अभियान को व्यापक रूप से चलाने का आह्वान किया।
बैठक में पार्टी के महासचिव श्रवण कुमार, उपाध्यक्ष मोहम्मद आफताब जमील, उपाध्यक्ष कुमेश्वर महतो, राजू महतो और मनोज सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, बोकारो जिलाध्यक्ष प्रदीप महतो, पलामू जिलाध्यक्ष मनोज दुबे, साहिबगंज जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, रामगढ़ जिलाध्यक्ष ज्योतिंद्र प्रसाद, हजारीबाग जिलाध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा, गढ़वा जिलाध्यक्ष माणिक राय, रांची महानगर अध्यक्ष अखिलेश राय, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, चतरा जिलाध्यक्ष रामाशीष कुमार, दुमका जिलाध्यक्ष उदय सिंह, रांची जिला अध्यक्ष तेतरा महतो सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
