RANCHI
टेंडर घोटाले के जरिए करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आलमगीर आलम की ओर से पेश अधिवक्ताओं की दलीलें सुनीं। दोनों पक्षों की बहस के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई की तारीख 20 मार्च तय की है। फिलहाल जमानत को लेकर कोई अंतिम आदेश नहीं दिया गया है और याचिका लंबित रखी गई है।
