दुमका से रांची पहुंची बहन, CM हेमंत की कलाई पर बांधी राखी; भाई के लिए सुख और समृदधि की दुआ

RANCHI

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के प्रेम और स्नेह की एक आत्मीय तस्वीर सामने आई। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के ग्राम सीतासाल से बहन मति सोरेन रांची पहुंचीं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। रक्षा सूत्र बांधने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहन मति सोरेन को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया और उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भाई की कलाई पर राखी बांधते समय बहन का स्नेह और अपनापन इस पारिवारिक पल को खास बना गया।

बताया गया कि मति सोरेन पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन के अवसर पर दुमका से रांची पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रक्षा सूत्र बांधती आ रही हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी भाई-बहन के इस रिश्ते की आत्मीयता रक्षाबंधन के पर्व पर देखने को मिली। रक्षाबंधन का यह अवसर केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच वर्षों से चले आ रहे स्नेह, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक भी बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *