रक्षाबंधन पर CM हेमंत सोरेन को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, की लंबी उम्र की कामना

RANCHI

भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए भी आत्मीय और भावुक अवसर लेकर आया। रक्षाबंधन के मौके पर उनकी बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की चचेरी बहनों ने भी उन्हें राखी बांधकर उत्तम स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की। परिवार के बीच इस आत्मीय माहौल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी बहन से आशीर्वाद लिया और अपनी छोटी बहनों को स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।

रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने झारखंडवासियों को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य के लोगों के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाल जीवन की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। परिवार के साथ मनाए गए इस पर्व ने रक्षाबंधन के प्रेम, विश्वास और पारिवारिक रिश्तों की आत्मीयता को और खास बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *