सराहनीय: फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी ने 10th बोर्ड छात्राओं सहित 6 स्टूडेंट्स को दी स्कॉलरशिप दी

RANCHI

आज फ्रेंड्स ऑफ़ विकर सोसाइटी, राँची द्वारा तीन मैट्रिक एग्जाम में बेहतर रिजल्ट लाने वाले होनहार छात्राओं की हौसला अफ़ज़ाई करते हुऐ स्कालरशिप  के माध्यम से उनका दाखला उर्सेलाइन इंटर कॉलेज में करवाया गाया।  आज़ाद बस्ती कुरैशी मोहल्लाह निवासी आयशा परवीन जिसके पिता दूसरे के दुकान में चिकेन काम करते हैं, मेहनत मज़दूरी कर अपनी बच्ची को पढ़ाने में कोई क़सर नहीं छोड़ा  और मेट्रिक के एग्जाम में उनकी बच्ची में 94.6% अंक लाकर पुरे परिवार सहित पुरे समाज का नाम रौशन किया। फ्रेंड्स ऑफ़ विकर सोसाइटी ने  उन्हें 12450 रूपये का स्कालरशिप देकर उनका दाखला उर्सेलाइन इंटर कॉलेज के कॉमर्स में एडमिशन करवाया पथलकूदवा निवासी  सुमईया आफरीन एक बिजली मिस्त्री की बच्ची ने भी अपने बोर्ड एग्जाम में सिमित संसाधनों से पढ़ाई कर 92.8% मार्क्स लाकर परिवार और समाज का नाम रौशन किया।

आज फ्रेंड्स ऑफ़ विकर सोसाइटी ने उन्हें 12350 रूपये का स्कालरशिप देकर  सम्मानित करते हुऐ उर्सेलाइन इंटर कॉलेज, साइंस में एडमिशन करवाया। तीसरी छात्रा माली टोला हिन्दीपीढ़ी निवासी अतिक़ा फ़िरदौस  जिसके पिता ठेले पर सब्जी बेचा करते हैं उन्होंने ने अपनी बेटी को तालीम दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और कम संसाधनों में भी बच्ची ने पढ़ाई कर 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में 78% अंक प्राप्त कर  अपने पिता के मेहनत को शाहकार किया। फ्रेंड्स ऑफ़ विकर सोसाइटी ने इनकी हौसला अफ़ज़ाई करते हुऐ, 12150 रूपये का स्कालरशिप देकर उर्सेलाइन इंटर कॉलेज, आर्ट्स में दाखला करवाया। बच्ची ने कह वह आईएएस बनना चाहती है इसलिए आर्ट्स पढ़ रही हूँ।

कुटे ओरमांझी निवासी शहाना खातून, आदर्श उच्च विद्यालय, ओरमांझी, कक्षा 10 की छात्रा जिसके पिता बीमारी के कारण कोई काम नहीं करते है, माँ घरों में काम कर घर चलाती है। इस बच्ची का स्कूल में 15000 रूपये बकाया होने के कारण क्लास नहीं करने दिया जा रहा था। फ्रेंड्स ऑफ़ विकर सोसाइटी ने स्कूल के निदेशक से बात कर बकाया की रकम को आधा माफ़ करने की आग्रह की और स्कूल के राजी होने पर सोसाइटी ने इस बच्ची को 7500 रूपये का स्कालरशिप देकर उसके पढ़ाई के सफऱ को जारी रखने में मदद की।

मिल्लत कॉलोनी और कुरैशी मोहल्ला निवासी दो छात्राओं को रायइन उर्दू गर्ल्स स्कूल में दाखले के लिए 6000 रूपये का चेक देकर मदद की गई।

आज के एक छोटे से कार्यक्रम में फ्रेंड्स ऑफ़ सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने छत्रों की हौसला अफ़ज़ाई करते हुऐ कहा की फ्रेंड्स ऑफ़ विकर सोसाइटी आप लोगों के कामयाबी को दिल से सलाम करती है, आप लोगों ने अपने माता पिता, स्कूल के साथ साथ हम सब का मान बढ़ाया है जो काफ़ी सहरानीय है। भविष्य में किसी भी तरह की ज़रूरत पड़ने पर पूरी सोसाइटी आप लोगों के साथ खड़ी है। होनहार छात्रों  के उपलब्धियां  को सम्मानित करते हुए फ्रेंड्स ऑफ़ वीकर सोसाइटी , राँची, अपने “तालीमी तरक्की” और “शिक्षा को सम्मान”अभियान मिशन जारी रखेगी इस तरह के छात्रों को ढूंढ कर उनकी हौसला अफ़ज़ाई करती रहेगी। 

सोसाइटी के महा सचिव कमर सिद्दीकी ने कहा की फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी, राँची  हमेशा ऐसे ही होनहार बच्चों के साथ खड़ी रहेगी और उन्हें आगे बढ़ाने में हर संभव मदद करती रहेगी। सोसाइटी के सचिव सोहैल अख्तर ने कहा की पैसे की कमी  किसी भी छात्रों की तालीमी रूकावट नहीं बनेगी। सोसाइटी भीख माँगा पड़े तो मांगेगी लेकिन  होनहार छत्रों को पढ़ाई में मदद से पीछे नहीं हटेगी।

आज के कार्यक्रम में फ्रेंड्स ऑफ़ विकर सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद  महा सचिव कमर सिद्दीकी, सचिव सुहैल अख्तर, सदस्य मो. नौशाद, नदीम, छत्रों के अभिभावक आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *