कोर्ट से NSUI को राहत: छात्र नेता राजवर्धन ठाकुर को अग्रिम जमानत, DD न्यूज़ प्रदर्शन मामला

RANCHI

कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक

नई दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट ने छात्र नेता राजवर्धन ठाकुर समेत अन्य आरोपियों को डीडी न्यूज़ कार्यालय के बाहर हुए उग्र प्रदर्शन मामले में अग्रिम जमानत दे दी है। इस फैसले से आरोपियों को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत मिल गई है।

राहुल गांधी पर टिप्पणी से भड़का था विवाद

दरअसल, डीडी न्यूज़ दफ्तर के बाहर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के नेता Rahul Gandhi के खिलाफ एंकर अशोक श्रीवास्तव की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया था। छात्रों ने पुतला फूंककर अपना आक्रोश जाहिर किया था, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया।

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और छात्रों का बयान

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने नोएडा से जयपुर तक छापेमारी की थी और 17 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। इनमें से 7 एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को जेल भी भेजा गया था।

जमानत मिलने के बाद राजवर्धन ठाकुर ने न्यायालय का आभार जताते हुए कहा कि वे विरोध करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना उनका संवैधानिक अधिकार है और वे जेल से डरने वाले नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *