सीएम हेमंत सोरेन को NIT जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होने का आमंत्रण, राष्ट्रपति भी आ सकती हैं  

RANCHI


कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमंत  सोरेन से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधर ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी 29 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले NIT जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि NIT जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। इसके साथ ही दीक्षांत समारोह की तैयारियों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी गई।

बताया गया कि इस दीक्षांत समारोह में लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान की भूमिका की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *