राजू तिवारी को चिराग पासवान ने घोषित किया लोजपा-R का विधायक दल का नेता

15th November 2025

PATNA

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने राज्य की राजनीति को नई दिशा देते हुए कई अप्रत्याशित समीकरणों को जन्म दिया है। सत्ता संतुलन में आए बदलावों ने एनडीए खेमे के भीतर भी नई भूमिकाओं और नेतृत्व की जरूरत को तेज कर दिया है।
इन्हीं बदलावों के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पार्टी के विधायक दल का नया नेता चुनकर एक अहम राजनीतिक संदेश दिया है।

चिराग पासवान ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और अनुभवी विधायक राजू तिवारी को LJP (R) विधायक दल का नेता घोषित किया। इस कदम को संगठन को मजबूत करने और विधानसभा में पार्टी की भूमिका को और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा फैसला माना जा रहा है।

बिहार चुनाव 2025 में चिराग पासवान के नेतृत्व में LJP(R) ने उम्मीदों से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। पार्टी ने 29 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरकर 19 सीटों पर शानदार विजय हासिल की। चुनाव प्रचार के दौरान चिराग की रणनीति, उनका आक्रामक स्टाइल और एनडीए के साथ तालमेल इस सफलता के मुख्य कारण माने जा रहे हैं।

पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, सहरसा, मुजफ्फरपुर और सीमांचल के कई इलाकों में युवाओं, महिलाओं और पहली बार मतदान करने वाले वोटरों पर चिराग का मजबूत प्रभाव देखने को मिला।
इस प्रदर्शन ने न केवल LJP(R) की स्थिति को एनडीए में और मजबूत किया है, बल्कि बिहार की राजनीति में चिराग पासवान को “किंगमेकर” के साथ-साथ भविष्य का एक बड़े कद्दावर नेता के रूप में स्थापित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *