झारखंड भाजपा ने जारी की 27 जिलों के अध्यक्ष की लिस्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट

RANCHI


झारखंड भाजपा ने संगठन पर्व के तहत 23 सांगठनिक जिलों में जिलाध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी, महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने आज नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों की अधिकृत सूची जारी की। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता अभियान के बाद मंडल और जिला स्तर पर निर्वाचन कराया गया।

डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि अलग-अलग जिलों में प्रदेश से नियुक्त चुनाव अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई है। शेष जिलों में निर्वाचन प्रक्रिया जारी है, जिनकी घोषणा जल्द की जाएगी। संगठन विस्तार के तहत रांची ग्रामीण को पूर्वी और पश्चिमी दो जिलों में विभाजित किया गया है। इसके अलावा चक्रधरपुर और गिरिडीह ग्रामीण को नए सांगठनिक जिले के रूप में गठित किया गया है।

पार्टी ने इस बार महिला सशक्तिकरण और सामाजिक संतुलन पर विशेष जोर दिया है। घोषित 23 जिलाध्यक्षों में 3 महिलाएं शामिल हैं। वहीं नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों में 4 अनुसूचित जनजाति और 1 अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। पार्टी ने 8 जिलाध्यक्षों को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी है।

घोषित 23 नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों की अंकवार सूची इस प्रकार है-

  1. दुमका – रूपेश मंडल
  2. पाकुड़ – सरिता मुर्मू
  3. जामताड़ा – सुमित शरण
  4. देवघर – सचिन रवानी
  5. गोड्डा – लक्ष्मी चक्रवर्ती
  6. साहेबगंज – गौतम यादव
  7. धनबाद (ग्रामीण) – मोहन कुंभकार
  8. धनबाद (महानगर) – श्रवण राय
  9. गिरिडीह (महानगर) – रंजीत कुमार राय
  10. गिरिडीह (ग्रामीण) – महेंद्र वर्मा
  11. हजारीबाग – विवेकानंद सिंह
  12. चतरा – रामदेव भोक्ता
  13. रामगढ़ – संजीव कुमार
  14. रांची (महानगर) – वरुण साहू
  15. रांची (पूर्वी) – विनय महतो धीरज
  16. रांची (पश्चिमी) – नरेंद्र सिंह
  17. गुमला – सागर उरांव
  18. सिमडेगा – दीपक पुरी
  19. पलामू – अमित तिवारी
  20. लातेहार – बंशी यादव
  21. चाईबासा – गीता बालमुचू
  22. चक्रधरपुर – दीपक पासवान
  23. सरायकेला-खरसावां – हरे कृष्ण प्रधान
  24. कोडरमा – अनूप जोशी
  25. जमशेदपुर (महानगर) – संजीव सिन्हा
  26. खूंटी – आनंद कुमार
  27. गढ़वा – उदय कुशवाहा

रांची महानगर अध्यक्ष की घोषणा के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश उपस्थित रहे। वहीं दुमका में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, गिरिडीह में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय, रामगढ़ में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह तथा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने सभी नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *