इटखोरी में आखिर क्यों भड़कीं CO सविता सिंह? सड़क पर युवकों पर बरसाया डंडा, वीडियो वायरल

इटखोरी महोत्सव के दौरान बवाल, अंचल अधिकारी सविता सिंह पर अभद्र व्यवहार का आरोप

CHATRA

झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी की अंचल अधिकारी (CO) सविता सिंह का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन पर युवकों को गालियां देने और लाठी से मारने का आरोप लगाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, चतरा जिले में आयोजित राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के बाद CO सविता सिंह लौट रही थीं। इसी दौरान पास से गुजर रहे कुछ कार सवार युवकों और अधिकारियों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि बहस के दौरान स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई और CO सविता सिंह ने अपना आपा खो दिया। आरोप है कि उन्होंने युवकों को गंदी गालियां दीं और लाठी से उन पर वार भी किया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि विवाद बढ़ने के बाद महिला अधिकारी की ओर से यह कहा गया है कि संबंधित युवक गन्ने के जूस में शराब मिलाकर पी रहे थे और उसी को लेकर विवाद की स्थिति बनी। फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है और सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *