रमज़ान में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट का सेवा अभियान, जरूरतमंद रोजेदारों को राशन किट वितरण

त्याग और भाईचारे का संदेश, सैकड़ों परिवारों तक पहुंची मदद

JAMSHEDPUR

रमज़ान माह के अवसर पर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद रोजेदारों के बीच राशन किट का वितरण किया गया। इस पहल में आसिफ महमूद, मरहूम प्रोफेसर अशरफ बिहारी की बेगम, मोहम्मद नवाब, रिजवान अहमद, नादिर खान और मास्टर जमालुद्दीन का सहयोग रहा।

ट्रस्ट के सदस्यों ने विभिन्न इलाकों में जाकर जरूरतमंद परिवारों की पहचान की और उन्हें आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। वितरित किट में चावल, आटा, दाल, तेल, चीनी, चना, नमक, चायपत्ती, आलू, प्याज, खजूर सहित अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल थीं।

ट्रस्ट के सचिव मुख्तार आलम खान ने बताया कि रमज़ान त्याग, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है और इसी भावना के साथ हर वर्ष यह कार्य किया जाता है। राशन किट प्राप्त करने वाले परिवारों ने ट्रस्ट के प्रयास की सराहना करते हुए दुआ की कि इस तरह की मदद आगे भी जारी रहे।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष मतीन उल हक अंसारी ने कहा कि रमज़ान का महीना सब्र, रहमत और आपसी सहयोग का पैगाम देता है। इस अवसर पर ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर, मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, अजीज हसनैन, मोहम्मद फिरोज आलम, मास्टर खुर्शीद अहमद खान, मासूम खान, डॉक्टर ताहिर हुसैन, मास्टर सिद्धिक अली, हाजी अयूब अली, आफताब आलम, शाहिद परवेज, अयूब अली, जीशान अहमद, सोहेल अख्तर अंसारी और फिरोज आलम सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *