अंश-अंशिका केस में SIT का एक्शन: 15 आरोपी अरेस्ट, कई जिलों से हुई बच्चों की रिकवरी


जगरनाथपुर से अपहृत बच्चों की सकुशल बरामदगी, संगठित गिरोह का खुलासा



RANCHI


महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड के निर्देशन में झारखंड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जगरनाथपुर मौसीबाड़ी से व्यपहृत बालक अंश कुमार और अंशिका कुमारी की सकुशल बरामदगी की है। इसके बाद अनुसंधान में एक संगठित अपहरण गिरोह के सक्रिय होने का खुलासा हुआ है।

दिनांक 02 जनवरी 2026 को धुर्वा के शालीमार मैदान से करीब 5 वर्षीय बालक और 4 वर्षीय बच्ची के रहस्यमय तरीके से गायब होने के मामले में धुर्वा थाना कांड संख्या 01/26 दर्ज किया गया था। वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर ग्रामीण एसपी, नगर एसपी और यातायात एसपी के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया, जिसने रामगढ़ से दोनों बच्चों की सकुशल बरामदगी की।

अनुसंधान के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त नव खेरवार और सोनी कुमारी से पूछताछ में सामने आया कि यह एक संगठित गिरोह है, जो बच्चों का अपहरण कर उन्हें राज्य के विभिन्न हिस्सों और सीमावर्ती राज्यों बिहार, बंगाल और उड़ीसा में छिपाकर रखता था। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि अपहृत बच्चों को भीख मंगवाने, बेचने, देह व्यापार और अन्य अवैध गतिविधियों में धकेला जाता था।

अभियुक्तों की स्वीकारोक्ति के आधार पर SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिल्ली (रांची), कोठार (रामगढ़) और बरियातू (लातेहार) से कई बच्चों की बरामदगी की गई है। अब तक 12 बच्चों के अपहरण की पुष्टि हुई है, जिनमें कुछ बच्चों के दो से तीन वर्ष पूर्व विभिन्न स्थानों से अपहृत होने की बात सामने आई है। कुछ बच्चों को बिहार के औरंगाबाद और बंगाल में बेचे जाने की जानकारी भी मिली है। अन्य बच्चों का सत्यापन जारी है।

इस मामले में और भी आरोपियों की संलिप्तता और अन्य बच्चों की बरामदगी की संभावना को देखते हुए SIT लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपियों के पास से एक मारुति सुजुकी सफेद रंग की कार (निबंधन संख्या JH24L-8382) सहित अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।

पूरे अभियान में ग्रामीण एसपी रांची, नगर एसपी रांची, यातायात एसपी रांची सहित SIT में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी और बल की अहम भूमिका रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. विरोधी खेरवार, उर्फ अनुराग उम्र 27 वर्ष, पिता जलेश्वर खरवार, पता कोठार, थाना एवं जिला रामगढ़।
  2. एन्थोनी खरवार, उम्र करीब 60 वर्ष, पिता स्व० रामचन्द्र खरवार, पता कोठार, थाना एवं जिला रामगढ़।
  3. प्रमोद कुमार, उम्र 27 वर्ष, पिता स्व० किरानी खरवार, पता टुटकी नावाडिह थाना सिल्ली जिला रांची।
  4. आशिक गोप, उम्र 32 वर्ष, पिता गोतम गोप पता टुटकी नावाडिह थाना सिल्ली जिला रांची।
  5. राज खानी पिता किशोर खानी पता शिव टोला बारियातू थाना बारियातू जिला लातेहार ।
  6. नव खेरवार पिता साहबान खरवार उर्फ छबीला पता कोटशिला बाजार थाना कोटशिला जिला पूरूलिया
  7. सोनी कुमारी पति नव खेरवार पिता एंथनी खरवार, पता कोठार, थाना एवं जिला रामगढ़।
  8. चांदनी देवी उम्र 23 वर्ष, पति विरोधी खेरवार पता कोठार थाना जिला रामगढ
  9. सीता देवी, उम्र 38 वर्ष, पति घुन्नु पासी, सा० बरियातु, जिला लातेहार,
  10. दिनु भुईया, उम्र 30 वर्ष पिता स्व० धन्नी भुईया सा० बरियातु, जिला लातेहार, रामगढ़ ।
  11. सन्यासी खेरवार, उम्र 26 वर्ष, पित्ता जलेश्वर खेरवार, सा० रविदास टोला कोठार थाना+जिला रामगढ़ ।
  12. मालिन देवी, उम्र 42 वर्ष, पति भून्नू खेरवार सा०- कोठार थाना+जिला रामगढ़।
  13. बेबी देवी, पति आशिक गोप पता टुटकी नावडीह थाना सिल्ली जिला रांची।
  14. सोनिया देवी, पति उपैया खेरवार
  15. उपैया खेरवार, पिता स्व० दिलीप खेरवार दोनों पता सा० बरियातु, थाना बरियातु, जिला लातेहार।

अभियुक्त 6. नव खेरवार एवं 7. सोनी कुमारी धुर्वा थाना कांड संख्या 01/26 में पुलिस रिमांड पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *