कांग्रेस मुख्यालय में मिलन समारोह, BJP के आदित्य जायसवाल सहित JLKM के नेताओं ने बदली पार्टी

RANCHI

4 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान राजनीतिक गतिविधियां तेज नजर आईं। इस अवसर पर भाजपा नेता आदित्य विक्रम जायसवाल, जेएलकेएम के जवाहरलाल यादव और वीरेंद्र विक्रम ने कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व और विचारधारा पर भरोसा जताया गया।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि आदित्य विक्रम जायसवाल की कांग्रेस में वापसी से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा अपनी नीतियों और सिद्धांतों पर अडिग रही है और यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस देश में एक मजबूत स्तंभ के रूप में खड़ी है और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में कांग्रेस के साथ आने वाले सभी लोगों का स्वागत है।

मिलन समारोह के दौरान हीरालाल कुमार, सुमन कुमार, अजय कुमार, रवि, सोनू नायक, संजय भगत, अमित तिर्की, रिया देवी, प्रिय, उमाशंकर तिवारी, नितून, नौषाद अहमद, विमल टोप्पो, पंकज केशरी, रमेश साहु, आर्यन, रोशन साहु, भीम साव, नित्यानंद दूबे, रूबी देवी, कंचन कुमारी, सुहेल देवी, रोहित, अंकित, खुशी समेत सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *