RANCHI
भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची की ओर से जारी विशेष मौसम बुलेटिन में झारखंड में अगले कुछ दिनों तक ठंड और शीतलहरी की चेतावनी दी गई है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का फैसला लिया है।
रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार रांची जिले के सभी निजी और केंद्रीय विद्यालयों में KG से लेकर कक्षा 6 तक की कक्षाएं 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से 24 जनवरी 2026 (शनिवार) तक सुबह 9:00 बजे के बाद ही संचालित होंगी।
यह निर्णय छोटे बच्चों को ठंड और शीतलहरी के प्रभाव से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी निजी और केंद्रीय विद्यालयों के विद्यालय प्रबंधन को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
