रांची
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया। वे पिछले कई दिनों से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। उनके बेटे ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस दुखद खबर की पुष्टि की, जबकि पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली से कल सुबह 7 बजे फ्लाइट द्वारा उनका पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट लाया जाएगा। यहां से उन्हें उनके सरकारी आवास और फिर विधानसभा क्षेत्र घाटशिला ले जाया जाएगा। मंत्री सोरेन के निधन की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर है।
