स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का समापन: दिल्ली में झारखंड की सांस्कृतिक पहचान की गूंज, CM हेमंत बोले- विकास का नया चैप्टर शुरू हुआ

NEW DELHI

दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 के समापन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या और डिनर रिसेप्शन में झारखंड की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता, खानपान और विरासत की शानदार झलक प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम में कई देशों के राजनयिकों, वरिष्ठ अधिकारियों और मीडिया जगत के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। राज्य की सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं को प्रदर्शित करने वाली प्रस्तुति ने मेहमानों का ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह आयोजन झारखंड के लिए एक नई शुरुआत का संकेत है। उन्होंने कहा कि राज्य की वर्तमान परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच सरकार ने विकास की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ने का प्रयास किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस पहल के सकारात्मक परिणाम जल्द ही जमीन पर दिखाई देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्यहित और जनता की आकांक्षाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बड़े बदलाव एक दिन में नहीं आते, बल्कि छोटी-छोटी कोशिशों से ही सफलता मिलती है। उन्होंने इसे “घड़े में गिरती एक-एक बूंद” की तरह बताते हुए कहा कि लगातार प्रयासों से विकास का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है, जिसने लंबे समय से पूरे देश की जरूरतों को पूरा किया है, लेकिन खुद अनेक चुनौतियों का सामना भी किया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि राज्य अपनी क्षमता और पहचान के अनुरूप आगे बढ़े और विकास की नई मिसाल कायम करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *