साईं बाबा दरबार पहुंचे CM हेमंत व कल्पना सोरेन, झारखंडवासियों की खुशहाली की कामना की

RANCHI

मुख्यमंत्री ने अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र स्थित शिरडी पहुंचकर साईं बाबा के पवित्र दरबार में मत्था टेका और राज्य के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने साईं बाबा से झारखंड के प्रत्येक परिवार पर कृपा बनाए रखने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिरडी की पावन भूमि पर आकर उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास, सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की। उनके साथ परिवार के सदस्यों ने भी साईं बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि साईं बाबा का आशीर्वाद सभी लोगों पर बना रहे और हर घर में सुख-समृद्धि का वास हो। उन्होंने लोगों के बेहतर स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और जीवन में आनंद की कामना करते हुए “ॐ साईं राम” और “जय साईंनाथ” का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है और समाज में सेवा, प्रेम तथा मानवता के मूल्यों को मजबूत करती है। मुख्यमंत्री की इस यात्रा को श्रद्धा और जनकल्याण की भावना से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *