RANCHI
रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम द्वारा आज कांके डैम के कैचमेंट एरिया में अभियान चलाकर 3 अवैध खटालों को हटाया गया। जल स्रोतों के संरक्षण एवं अतिक्रमण मुक्त क्षेत्र सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। संबंधित लोगों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई।
