Ranchi
झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद रांची के नामकुम इलाके में हुई भूमि की खरीद-बिक्री और अंचल के दस्तावेजों में हेरफेर की जांच एसीबी ने शुरू कर दी है. इस बीच इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले थोमस साइमन साइरिल हंस की याचिका पर शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.
सुनवाई के दौरान एसीबी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि अंचल के अधिकारियों के विरुद्ध प्रारंभिक जांच कर ली गई है और पीई (प्रारंभिक जांच) दर्ज करने के लिए अनुमति मांगी गई है. लेकिन सरकार की ओर से अब तक प्रारंभिक जांच यानी PE की अनुमति नहीं मिली है.
